Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर प्रशिक्षण का तृतीय दिवस सम्पन्न, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की दी विस्तृत जानकारी

Nature

समाचार गढ़, 30 जुलाई 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) के सफल संचालन हेतु आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि SIR कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती जुड़ी हुई है। अतः प्रत्येक कार्मिक को गंभीरता और पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान द्वारा की गई। इस तृतीय दिवस के प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 101 से 151 तक के बीएलओ तथा सेक्टर सुपरवाइजर संख्या 11 से 15 तक के अधिकारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित कार्यों, जिम्मेदारियों, एनुमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा उससे जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया भी समझाई गई।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा SIR-2025 अभियान के अंतर्गत बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया।

डीएलएमटी पवन कुमार माली के नेतृत्व में एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू और श्रवण कुमार मोटसरा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। बीएलओ-सुपरवाइजर पंजीयन एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का संचालन पूरब चंद जाखड़ एवं ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

Related Posts

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights