Nature Nature

डायबिटीज का बेस्ट टॉनिक है ये जूस, गर्मी चाहे जितनी बढ़ती रहे, Blood Sugar कम ही रहेगा!

Nature

समाचार गढ़, 01 जून, श्रीडूंगरगढ़। हम आपको 5 ऐसी आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो भीषण गर्मी भी आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

गर्मियों में डायबिटीज कैसे कम करें
डायबिटीज या शुगर की बीमारी में ड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में हीटवेव का वजह से शुगर के मरीजों की कंडीशन ज्यादा खराब हो सकती है।

मेथी पानी
मेथी के दाने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा हैं। रात भर पानी में भिगोए हुए मेथी के दानों को सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मेथी में पाए जाने वाला घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

करेले का जूस
करेले का जूस ब्लड शुगर को कम करने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। एक या दो ताजे करेले को पीसकर रस निकाल लें और सुबह खाली पेट इसका एक छोटा गिलास पिएं। करेले में पाए जाने वाले चरंटिन और पॉलीपेप्टाइड कंपाउंड इंसुलिन की तरह काम करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय भी ब्लड शुगर को कम करने के लिए एक कारगर आयुर्वेदिक ड्रिंक है। एक दालचीनी की डंडी को पानी में लगभग 10 मिनट तक उबालें और फिर इसे रोजाना पिएं। दालचीनी शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करती है और पाचन तंत्र में कार्बोहाइड्रेट के टूटने को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को कम करती है।

हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध, जिसे भारतीय घरों में “गोल्डन मिल्क” के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत ही आम ड्रिंक है। यह दूध के फायदों के साथ हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों को भी शामिल करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध में एक टेबलस्पून हल्दी पाउडर डालें और सोने से पहले पिएं।

आंवला जूस
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। दो टेबलस्पून आंवला जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर खाली पेट पिएं। आंवला में क्रोमियम होता है जो कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है और शरीर को इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights