Nature Nature

राजस्थान की सरकारी स्कूल के बच्चे इस साल भी 33 जिले और सात संभाग में ही पढ़ेंगे, क्यों? पढ़े ख़बर

Nature

सामाचार गढ़, 19 मई, श्रीडूंगरगढ। राजस्थान की सरकारी स्कूल के बच्चे इस साल भी प्रदेश में 33 जिले और सात संभाग ही पढ़ेंगे। राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल द्वारा कक्षा 6 की पुस्तक हमारा राजस्थान में संशोधन नहीं किए जाने की वजह से ऐसा होगा। जिसके राजस्थान एक परिचय नाम के पहले पाठ में ही राजस्थान के पुराने नक्शे के साथ संभागों व जिलों की पुरानी संख्या व नाम ही प्रकाशित है। ऐसे में शिक्षकों में भी इस बात को लेकर गफलत पैदा हो गई है कि उन्हें बच्चों को राजस्थान का वर्तमान स्वरूप पढ़ाना है या पुराना।

अब 10 संभाग व 50 जिले
कक्षा छह के पाठ्यक्रम से इतर प्रदेश में संभागों की संख्या अब 10 व जिलों की संख्या 50 हो चुकी है। पिछले साल बजट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए संभागों व 17 नए जिलों की घोषणा की थी। इनमें सीकर, बांसवाड़ा व पाली को नए संभाग बनाए गए थे। वहीं, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीमकाथाना व फलौदी, सलूम्बर, सांचौर व शाहपुरा को शामिल किया गया था। हालांकि इसके बाद अक्टूबर में सुजानगढ़, मालपुरा व कुचामन सिटी की घोषणा भी पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी। पर अधिसूचना जारी नहीं होने पर वे अब तक अधिकृत जिले नहीं बन सके हैं।

मतदान की प्रक्रिया भी पढ़ेंगे बच्चे
राजस्थान के बच्चे इस बार चुनावी ज्ञान भी हासिल करेंगे। पाठ्यक्रम में इस बार ईवीएम व वीवीपेड के साथ मतदान की प्रक्रिया को भी शामिल किया है। इसके अलावा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन, संपर्क पोर्टल व साइबर क्राइम जैसे विषयों के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी।

इनका कहना है:
हम तो बच्चों की संख्या के हिसाब से केवल किताबों की मांग भेजते हैं। जिसके हिसाब से मिलने वाली किताबों को हम स्कूलों तक पहुंचा देते हैं। पाठ्यक्रम आगे से ही तय होता है। ये भी संभव है कि संशोधित सामग्री अलग से भिजवाई जाए।
संगीता कुमारी, प्रभारी, पाठ्य पुस्तक मंडल, सीकर।

पाठ्यक्रम ने नए सत्र से पहले ही शिक्षकों को असमंजस में डाल दिया है। अब ये समझ नहीं आ रहा है कि बच्चों को राजस्थान का नया नक्शा पढ़ाना है या प्रदेश का पुराना स्वरूप ही बताना है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में जल्द ही स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights