Nature Nature

भीषण गर्मी में हजारों लीटर पानी बहा सड़कों पर, विभाग के अधिकारी नींद में, दुकानदार व आमजन परेशान

Nature

समाचार गढ़, 7 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में एक तरफ हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है तो दूसरी तरफ पानी के लिए आए दिन मौहल्लेवासी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते नजर आते है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ऐसे मामले में कुंभकर्णी नींद में सोये रहते है। हालांकि सरकार का सख्त निर्देश है कि इस भीषण गर्मी में कहीं भी पेयजल व्यर्थ नहीं बहे व कहीं भी पेयजल की किल्लत नहीं हो जिससे आमजन परेशान हो। जब आमजन को ऐसी परेशानी होती है तो फिर चुनाव में पार्टियों के उम्मीदवारों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
आज कस्बे के झंवर बस स्टैण्ड के आस-पास ऐसी तस्वीरें सामने आई जो अधिकारियों की पोल खोल रही है कि इस भीषण गर्मी में वे अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितना ध्यान दे रहे है। यहां मैन पाईप लाइन से इतना पानी व्यर्थ बह रहा है कि इससे सैंकड़ों घरों को पानी की किल्लत से निजात मिल जाये। बताया जा रहा है गुरूवार सुबह 11 बजे से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। मिली जानकरी के अनुसार वॉल खराब होने की वजह से यह समस्या हुई है। इसकी वजह से दुकानों के सामने पानी ही पानी इकठ्ठा हो गया है। सड़क पर पानी फैल गया है। दुकानदारों व आमजन को इससे काफी परेशानी हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग के अधिकारी अपनी कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे व इस समस्या का समाधान होगा।

Related Posts

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की…

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की छात्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं दिया साथ

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं  दिया साथ

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights