Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाने से तीन अपराध ख़बर एक साथ

Nature

अवैध हथियार के मामले में दो मुकदमें दर्ज

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू रोड पर हरिण शिकार के मामले में अब पुलिस थाने में दो मामले दर्ज करवाए गए हैं। वनपाल विजेंद्र सिंह जाट ने मामला दर्ज करवाया है। हिरण शिकार मामले में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया उस दौरान भरत पुत्र ज्ञानाराम बावरी निवासी बावरी बस्ती मोमासर के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की गई। वहीं वनरक्षक राजेन्द्र ने एक ओर मामला दर्ज करवाते हुए राजू पुत्र हरिराम बावरी निवासी कालूबास के कब्जे से एक टोपीदार बंदूक बरामद की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दोनों मामले दर्ज कर लिए है जिसकी जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे।

दो युवकों ने दुकान में मारपीट कर छिना सोना, निकाले रुपये, मामला दर्ज

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के मोमासर गांव में दो भाइयों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की ओर उसकी सोने की चेन, अंगूठी, गल्ले में रखे हजारों रुपए छीन लिए। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। परिवादिया मोमासर निवासी संपत देवी पत्नी दिवंगत संपत कुमार प्रजापत ने पुलिस को बताया कि गांव में टंकी बास में उसकी परचून की दुकान है। जहां सोमवार सुबह 8 बजे वह और उसका 27 वर्षीय बेटा सूर्यकुमार बैठे थे। तभी इसी गांव का खेताराम बावरी व उसका बेटा हरिराम बावरी दुकान पर आए और गाली गलौच करने लगे। दोनों आरोपियों ने परिवादिया की लज्जा भंग करते हुए उसके व उसके बेटे के साथ डंडे से मारपीट कर चले गए। 30 जनवरी मंगलवार को सुबह 8 बजे उसका बेटा दुकान में बैठा था तभी खेताराम बावरी के पुत्र हरिराम व लिखमाराम दोनों अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान में घुस गए। दोनों ने परिवादिया के बेटे सूर्यप्रकाश के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन, अंगूठी, गल्ले में रख 47 हजार रूपए लूट कर ले गए। युवक को चुरू के ट्रोमा सेंट में भर्ती करवाने के बाद जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई उदयसिंह करेंगे।

18 वर्षीय छात्रा घर से निकली स्कूल के लिए, नहीं लौटी घर

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के आडसर पुरोहितान की एक 18 वर्षीय छात्रा ज्योति स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन जब वापिस घर नहीं लौटी तो परिवार वाले परेशान हो गए ओर गांव सहित रिश्तेदारों के यहाँ पता किया। लेकिन जब छात्रा का पता नहीं चला तो पिता दुलाराम ने थाने पहुंचकर ज्योति को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता दुलाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ज्योति 12वीं कक्षा में पढ़ती है और बुधवार सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन 4:00 बजे तक जब घर नहीं लौटी तो स्कूल में भी पता किया लेकिन स्कूल वालों ने कहा कि वह तो आज स्कूल आई ही नहीं। पुलिस ने ज्योति की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights