Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के तीन होनहार युवाओं ने UPSC में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

Nature

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2025- हरिओम पांडिया: 22 साल की उम्र में 160वीं रैंक, पहले ही प्रयास में रच दिया इतिहास
कालूबास के निवासी हरिओम पांडिया ने UPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में 160वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया है। भारती निकेतन स्कूल से पढ़े हरिओम 10वीं में राजस्थान टॉपर रह चुके हैं। वर्तमान में लॉ के छात्र हैं और पहले से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उनकी बहन निर्मला पांडिया हाल ही में आरपीएस में चयनित हुई थीं। इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।

सरला जाखड़: पांचवे प्रयास में मिली सफलता, छोड़ी दो सरकारी नौकरियां UPSC के लिए
इंदपालसर हीरावतान की सरला जाखड़ ने UPSC में 593वीं रैंक पाई है। कोलकाता प्रवासी सरला पहले दो केंद्र सरकार की नौकरियों में चयनित हो चुकी थीं, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य नहीं छोड़ा। उनके मामा इमीलाल गोदारा के अनुसार, दिल्ली में रहकर वे तैयारी कर रही थीं। इस उपलब्धि के बाद गांव और ननिहाल दोनों जगह खुशी का माहौल है।

ममता जोगी: नौकरी में रहते हुए हासिल की 921वीं रैंक, बनीं सफलता की मिसाल
श्रीडूंगरगढ़ की 28 वर्षीय ममता जोगी ने शिक्षा विभाग में हिंदी व्याख्याता के पद पर कार्य करते हुए UPSC में 921वीं रैंक प्राप्त की है। जयपुर और दिल्ली में रहकर उन्होंने तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। भाई रवि जोगी और परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights