Nature Nature

राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश, IMD का 25 जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 07 जून, श्रीडूंगरगढ़। आखिरकार राजस्थान के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. राजधानी जयपुर में भी दोपहर बाद बारिश हुई. इसके अलावा सीकर, झूंझुनूं, राजसमंद में बारिश हुई। वहीं दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के कुछ इलाकों में तेज धूलभरी आंधी भी चली. इससे कई जगहों से बिजली के खंभे, पेड़ और टावर गिरने घटनाएं भी सामने आई. इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 10 जून को भी कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के लिए अलर्ट

मौसम विभाग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार आज एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर,बीकानेर,अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (50-60 Kmph) व बारिश होने की संभावना है व पश्चिमी राज. में अंधड़ के साथ कहीं-2 बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि तंत्र का प्रभाव 8-9जून को भी बीकानेर, जोधपुर, जयपुर,अजमेर ,भरतपुर,कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन,आंधी व हल्की बारिश के रूप में जारी रहेगा। 10 जून से कोटा,उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights