समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रि और दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। इसी कड़ी में आज सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में 61 फुट ऊँचे रावण का दहन होगा। दशहरा समारोह समिति ने रावण में आकर्षक आतिशबाजी के लिए विशेष पटाखे सजाए हैं। समिति सदस्य संजय करनाणी, सुरेश मूंधड़ा, ललित बिहाणी, रमेश बिहाणी और फतेहचंद प्रजापत ने बताया कि शाम 6.30 बजे दहन किया जाएगा। शोभायात्रा बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मैदान पहुँचेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ व आसपास के गांवों से हजारों लोग समारोह में शामिल होंगे।










