Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की आज की खबरें बढ़े एक क्लिक में।

Nature

तोलियासर गांव में 27 जुलाई को होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन अब तोलियासर गांव में विवादित अतिक्रमण हटाने के लिए गुरूवार को पुनः एक सात सदस्यीय टीम बनाई है तथा तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने नायब तहसीलदार को अपनी टीम के साथ 27 जुलाई को गांव में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने की बात कही है।

कांग्रेसी नेता विमल भाटी की कार सड़क हादसे में चकनाचूर, बाल-बाल बचा परिवार
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेसी नेता विमल भाटी की कार सड़क हादसे में चकनाचूर हो गई। ये हादसा जयपुर रोड रिंगस के पास हुआ है। इस दौरान भाटी सहित उनका परिवार भी कार में साथ था लेकिन गनिमत रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई हानि नहीं हुई। ये हादसा भाटी की कार के आगे चल रहे टेंकर की वजह से हुआ। टेंकर भाटी की कार के आगे चल रहा था और टेंकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसकी वजह से भाटी की कार टेंकर से टकरा गई। टक्कर से कार के एयरबैग खुल गए और सभी की जान बच गई।

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा ने मनाया विजयी जश्न

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद श्रीडूंगरगढ़ में विजयी जश्न मनाया गया। मुख्य बाजार में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए एक-दूसरे का मंुह मीठा करवाया। इस दौरान भाजपा के पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार पार्षद अरूण पारीक, जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, सुजाता बरड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, हेमराज बरड़िया, भागीरथ सुथार, ओमप्रकाश सुथार, मनोज, मानमल प्रजापत, महामंत्री ओमसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह राजपुरोहित, गोविंद, अमित व्यास, सद्दाम तेली आदि मौजूद रहे और एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights