समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के भाजपा पार्षद रजत आसोपा को सामाजिक संगठन नमो जनसुरक्षा संघ में बीकानेर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह बरोड़ (राज बराड़) ने दी है। यह नियुक्ति आगामी 3 वर्ष तक प्रभावी रहेगी। पार्षद रजत आसोपा ने संगठन में तन मन धन से निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही है।