Nature Nature

धुलंडी पर रंगों में रंगे कस्बेवासी,  मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे देश में छाया होली का उल्लास

Nature

समाचार गढ़ 15 मार्च 2025  धुलंडी के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सरकारी आवास पर होली स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और मुख्यमंत्री के साथ होली का त्योहार मनाया।

इस कार्यक्रम की खास बात रही कि मुख्यमंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ के केवल 3.5 महीने के बालक कुनाल सैन के साथ भी होली खेली। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हुआ और खुद मुख्यमंत्री ने उस फोटो को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया।

मुख्यमंत्री के इस स्नेह मिलन में श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता मांगीलाल नाई अपने पूरे परिवार सहित शामिल हुए। उनके साथ पत्नी संजनादेवी, बहू गरिमा (कुनाल की माँ), सुरभि, ज्योति, कृष्णा, गौतम व गुनगुन भी उपस्थित रहे।

रामा-श्यामा के बाद रंगों में नहाया श्रीडूंगरगढ़, होली का उल्लास छाया

शुक्रवार को धुलण्डी के दिन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पारंपरिक रामा-श्यामा की रस्मों के साथ होली का शुभारंभ हुआ। सुबह-सवेरे लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रामा-श्यामा किया और मेलजोल बढ़ाया।

इसके बाद चंग की थाप पर होली का उत्सव शुरू हुआ। गुलाल और रंगों से सजे चेहरों पर खुशियों की चमक साफ झलक रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने होली का आनंद लिया।सच्चे अर्थों में होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने व आपसी भाईचारे का त्यौहार है।

पूरे देश भर में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव युवा,बच्चो ने जमकर खेली होली ।
नन्हे मुन्ने बच्चे भी नहीं रहे पीछे जमकर रंग बरसाते हुए खेली होली।

Related Posts

ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

समाचार गढ़ 27 मार्च 2026 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ईंधन की कीमतों में राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल और डीजल दोनों पर…

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights