Nature Nature

डम्पिंग यार्ड का जहरीला कचरा बना गौवंश के लिए मौत का जाल, तत्काल चिकित्सा की उठी मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में बेतरतीब फैले पॉलीथीन, मेडिकल वेस्ट और अवधिपार दवाइयों ने गौवंश के लिए मौत का जाल बिछा दिया है, जिससे बीते दिनों बड़ी संख्या में गौवंश जहरीला कचरा निगलने से असमय मौत का शिकार हो चुके हैं, जबकि कुछ जीवित गौवंशों को नगरपालिका प्रशासन द्वारा गोपाल गौशाला की कालू रोड शाखा में शिफ्ट किया गया है; गौशाला में सेवा समिति की नियमित निगरानी के दौरान सामने आया कि कम से कम चार गौवंशों के पेट में पॉलीथीन व मेडिकल वेस्ट भर चुका है, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है और समय पर शल्य चिकित्सा नहीं होने पर उनके प्राण संकट में पड़ सकते हैं, इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह एवं समाजसेवी शूरवीर मोदी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी व उपनिदेशक डॉ. नरेश सक्सेना को पत्र लिखकर तत्काल शल्य चिकित्सा की मांग की है तथा भरोसा दिलाया है कि आवश्यक मेडिकल सामग्री समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, वहीं डम्पिंग यार्ड में खुलेआम पड़े मेडिकल वेस्ट और प्लास्टिक को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रबंधन व निगरानी होती तो गौवंश को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती, ऐसे में अब पशुपालन विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, ताकि समय रहते गौमाता के प्राणों की रक्षा की जा सके।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights