Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बीकानेर एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 17 जनवरी 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति (TLSC) श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में न्यायालय परिसर श्रीडूंगरगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12–15 लाभार्थियों ने भाग लिया। शिविर में वक्ता अधिवक्ता श्री पुखराज तेजी एवं तालुका सचिव जगदीश चौधरी ने “न्याय रो सारथी/न्याय आपके द्वार योजना”, नालसा जागृति योजना 2025, सृजन की सुरक्षा तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चल रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार—लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान” की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता पुखराज तेजी एवं अधिवक्ता सुखदेव व्यास ने नालसा आशा योजना 2025, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में स्थायी लोक अदालत की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु माननीय रालसा, जयपुर द्वारा संचालित तीन माह के विशेष अभियान एवं टोल फ्री नंबर 9119365734 की जानकारी भी दी गई। शिविर में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लाभों पर भी चर्चा की गई। अंत में सचिव जगदीश चौधरी ने आभार व्यक्त किया, जबकि होमगार्ड कालूसिंह ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights