समाचार गढ़, 15 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़।
कितासर के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान मनफूल पुत्र भंवरलाल चोटियान, निवासी धीरदेसर चोटियान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुँची और घायल को उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया।














