Nature Nature

राजस्थान में आधी रात को महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9

Nature

समाचार गढ़, 09 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के सीकर में शनिवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई है. भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, जान-माल के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, जो कि राहत की खबर है. बताया जा रहा है कि भूकंप शनिवार की रात करीब 11.47 पर आया।

सीकर के लोगों ने करीब 10 सेकंड तक ये झटके महसूस किए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी का अनुमान है कि भूकंप का सेंटर सीकर से 15 किलोमीटरकी दूरी पर और 5 किलोमीटर नीचे था।

देर रात घरों से बाहर निकले लोग
देर रात भूकंप आने के समय ज्यादातर लोग अपने घरों में थे. धरती कांपने ले लोग डर गए और तुरंत घरों के बाहर निकलना शुरू कर दिया. हालांकि, राहत की बात यह रही है कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि कोई बड़ा नुकसान कर सके।

इन जिलों में महसूस किया गया भूकंप
जानकारी मिल रही है कि भूकंप के झटके सीकर समेत आसपास के कई जिलों में महसूस किए गए. डीडवाना समेत कुचामन, लाडनूं, सालासर, सीकर खाटू श्याम जी, मकराना तक भूकंप झटकों पता चले हैं।

क्यों आते हैं भूकंप?
जानकारी के लिए बता दें कि धरती की सतह सात टैक्टॉनिक प्लेट्स से मिल कर बनी है। ये प्लेट्स एक जगह स्थायी नहीं हैं, बल्कि कुछ कुछ समय में तैरती रहती हैं और कभी-कभी एक दूसरे से टकरा भी जाती हैं. टकराने पर प्लेट्स टूटती भी हैं और उस समय जो एनर्जी जनरेट होती है, उसे बाहर निकलने का रास्ता खोजना होता है. इसके बाद धरती की ऊपरी सतह तक डिस्टर्बेंस क्रिएट हो जाता है और भूकंप आते हैं।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights