Nature Nature

बीस हजार वरिष्ठ नागरिक करेंगे निःशुल्क तीर्थ यात्रा, 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 17 जून। राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा करवाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल एवं हवाई मार्ग द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
देवस्थान विभाग के आयुक्त करण सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रा करने के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रेल मार्ग द्वारा रामेश्वरम- मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी- सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज- वाराणसी, मथुरा- वृंदावन, जम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन- ओमकारेश्वर, गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार- ऋषिकेश, बिहार शरीफ, वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा करवायी जाएगी। हवाई मार्ग द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू(नेपाल) की तीर्थ यात्रा होगी। यात्रियों के पास जनआधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक एवं राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक होगा। आयु की गणना 1 अप्रैल 2022 को आधार मान कर की जाएगी।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights