Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो विद्यालय क्रमोन्नत, स्थानीय ग्रामीणों ने जताया विधायक महिया का आभार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के 2 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। दोनों क्रमोन्नत विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित होने से अब विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए दूरस्थ विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। इन विद्यालयों की क्रमोन्नति पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार व्यक्त किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया है कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कीतासर भाटियान के बेगलाव पायतन(जोहड़) व मसूरी गांव के मेघवालों का मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत करवाया गया है। विधायक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन विद्यालयों की क्रमोन्नति की मांग की जा रही थी, जिस पर विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने के बाद राज्य सरकार से विद्यालयों की क्रमोन्नति की स्वीकृति दिलाई गई है। विद्यालयों की क्रमोन्नति पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षामंत्री बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights