Nature Nature

तोलियासर भेरूजी के पैदल दर्शन करने जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Nature

समाचार गढ़, 17 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ से सैंकड़ों जातरु तोलियासर धाम की यात्रा के लिए अलसुबह ही पैदल रवाना हुए। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे तोलियासर के कांकड़ भेरूजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ गति से आ रही एक कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जो श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर जा रही थीं। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला के शरीर के हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए, और उसके कटे हुए पैर कई फीट दूर मिले। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल महिला को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस की मदद से श्रीडूंगरगढ़ लाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights