Nature Nature

UPI सेवा रही ठप, डेढ़ घंटे तक लाखों यूजर्स हुए परेशान, तीसरी बार आया तकनीकी संकट

Nature

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2025 देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा में अचानक आई तकनीकी खराबी ने लाखों यूजर्स को मुश्किल में डाल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस गड़बड़ी के चलते लोगों को पेमेंट और फंड ट्रांसफर करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, 72% उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में दिक्कत हुई, जबकि 27% यूजर्स फंड ट्रांसफर नहीं कर सके और करीब 1% को ऑनलाइन खरीदारी में परेशानी आई।

यह तकनीकी रुकावट सुबह लगभग 11:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक इसकी तीव्रता सबसे ज्यादा रही। चिंता की बात यह है कि पिछले 20 दिनों में यह तीसरी बार है जब UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं इस तरह बाधित हुई हैं। इससे पहले 2 अप्रैल और 26 मार्च को भी उपयोगकर्ताओं को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था।

इस बार भी गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स सबसे अधिक प्रभावित हुए। साथ ही, देश के 10 से ज्यादा बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं भी इस तकनीकी दिक्कत की चपेट में रहीं।

NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी करते हुए कहा कि तकनीकी खामी के कारण UPI सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुई थीं, जिन्हें अब पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है और सिस्टम दोबारा सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights