Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक सारस्वत ने दिखाई हरी झंडी

Nature

समाचार गढ़ 25 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा से वर्चुअल माध्यम द्वारा तीन नई ट्रेनों का शुभारंभ किया। इसी क्रम में बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

स्टेशन परिसर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्यजनों ने ट्रेन का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव से किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को महानगरों से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे व्यापारिक व शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ट्रेन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर चैयरमेन मानमल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष महावीर माली, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतन राजपुरोहित, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष गोपाल राठी, विहिप से भँवरलाल दुगड़, भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, महेन्द्र सिंह तंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ईमरान राइन, महिला अध्यक्ष रेखा भादानी, रेलवे बोर्ड सदस्य सुमेरमल सिंघी, पूर्व चेयरमेन लीलाधर बोथरा, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडावलिया, रेलवे के नरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी वेदप्रकाश सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, नागरिकगण और रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights