Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह, ओजस्वी विचारों से गूंजा प्रांगण, एकता व क्षात्र धर्म का संकल्प

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीक्षत्रिय युवक संघ प्रांत श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास परिसर में आयोजित इस समारोह की शुरुआत वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। संदीप सिंह पुन्दलसर ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद संघ प्रार्थना और भागीरथ सिंह सेरूणा द्वारा पूज्य तनसिंह जी रचित गीत “मेरे वीर दुर्गादास” का गायन हुआ।

महंत प्रतापपुरी महाराज का ओजस्वी संबोधन
तारातरा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज ने कहा — “सौभाग्य से इंसान बनते हैं और परम सौभाग्य से क्षत्रिय। क्षात्र धर्म को सार्थक करना हमारा कर्तव्य है। न रुकें, न झुकें, न बिकें और न ही बंटें — एक होकर जयघोष करें।” उन्होंने वैचारिक क्रांति, राष्ट्रभक्ति और सनातन धर्म की जय-जयकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता लक्ष्मणसिंह बेण्याकाबास के विचार
संघ प्रमुख लक्ष्मणसिंह बेण्याकाबास ने कहा कि इतिहास वीर दुर्गादास को केवल शूरवीर या स्वामीभक्त नहीं, बल्कि सच्चे क्षत्रिय के रूप में याद करता है। क्षत्रिय बनना जाति या वर्ण से नहीं, बल्कि शौर्य, धैर्य, दान और ईश्वरीय भाव की साधना से संभव है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों से प्रेरणा लेकर जीवन को सार्थक करने की अपील की।

अन्य वक्ताओं के विचार
विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष व राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने वीर दुर्गादास की भांति देश और समाज के प्रति निष्ठा रखने का संदेश दिया।

वरिष्ठ स्वयंसेवक जोरावर सिंह भादला ने मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि “माता ही निर्माता है।”

समारोह का संचालन बीकानेर संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर ने किया।

कार्यक्रम में रहे शामिल प्रमुख अतिथि
जुगलसिंह बेलासर, राजेंद्रसिंह आलसर, उम्मेदसिंह सुलताना, हड़वंतसिंह आशापुरा, विक्रमसिंह सत्तासर, यशवंतसिंह मिंगसरिया, जेठूसिंह पुन्दलसर, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई, छैलूसिंह शेखावत, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, जगदीश स्वामी, विमल भाटी, तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, श्यामसुंदर स्वामी, नत्थूनाथ मंडा, श्याम महर्षि, एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, थानमल भाटी, सोहनलाल ओझा, शिव तावनियां, श्यामसुंदर पुरोहित, भरत सुथार, लोकेश गौड़, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, समुद्रसिंह धीरदेसर, रतनसिंह केऊ, एडवोकेट रणवीरसिंह सेरूणा, विक्रमसिंह शेखावत, भंवरसिंह झंझेऊ, भंवरसिंह जोधासर, अगरसिंह कोटासर, नारायण मोट, अरुण पारीक, भंवरलाल बाना सहित विभिन्न जाति-वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी की जांच, पुलिस खंगाल रही है बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के तार समाचार गढ़। जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम और बजाज नगर थाना पुलिस…

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026। नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक में अचानक जलप्रवाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights