Nature Nature

वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती समारोह 13 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजित, राज्य मंत्री, पदाधिकारी करेंगे शिरकत

Nature

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। आगामी 13 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 12 बजे श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर (राज्य मंत्री) होंगे। अन्य प्रमुख अतिथियों में श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी जोरावरसिंह भादला, वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार गिरधरदान रतनू ‘दासोड़ी’, विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार (राज्य मंत्री), स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत, और नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जेठूसिंह पुंदलसर, अगर सिंह कोटासर, विक्रमसिंह सत्तासर, मगनसिंह पुंदलसर, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, पूर्व सरपंच समुंद्रसिंह धीरदेसर, पूर्व सरपंच महेंद्रसिंह मिंगसरिया, जयसिंह पुंदलसर, प्रतापसिंह पुंदलसर, गुलाबसिंह लखासर, धनेसिंह लखासर, बजरंगसिंह लखासर, मदनसिंह राठौड़ लखासर, नरपतसिंह जैसलसर, कल्याणसिंह जैसलसर, विजयसिंह इंदपालसर, भागीरथसिंह धर्मास, जगमालसिंह कीतासर, अमरसिंह अभयसिंहपूरा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्ययोजना तैयार की।

जयंती समारोह में तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से क्षेत्रवासी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights