Nature Nature

संघ के शताब्दी वर्ष पर विभिन्न मंडलों में विजयदशमी उत्सव व संचलन आयोजित

Nature

संघ के शताब्दी वर्ष पर विभिन्न मंडलों में विजयदशमी उत्सव व संचलन आयोजित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 4 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल एवं बस्ती अनुसार विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हेमासर, पूनरासर एवं आड़सर बास क्षेत्रों में उत्सव संपन्न हुए।

हेमासर मंडल (बेनीसर, भोजास, लखासर, हेमासर, गजपुरा) का उत्सव बेनीसर गांव में, पूनरासर मंडल (मनकरासर, राजपुरा, समंदसर, पूनरासर) का उत्सव पूनरासर गांव में तथा आड़सर बास बस्ती का उत्सव आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया।

सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बौद्धिक सत्रों में वक्ताओं ने संघ की विकास यात्रा, उपहास और विरोध के कालखंड, सामाजिक स्वीकृति की प्रक्रिया, संघ के विस्तार, पंच परिवर्तन तथा आगामी कार्यक्रमों — 1 से 16 नवंबर तक चलने वाले व्यापक गृह संपर्क अभियान और 20 जनवरी से 10 फरवरी तक मंडल/बस्ती अनुसार होने वाले हिंदू सम्मेलन — के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पूनरासर में मोमासर खंड कार्यवाह ओमप्रकाश लखारा, आड़सर बास में बीकानेर विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गंगासिंह, तथा बेनीसर में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार ने बौद्धिक सत्र में मार्गदर्शन दिया।
पूनरासर ग्राम में कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ जाखड़ ने की। उत्सवों में स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु और भगिनियां भी उपस्थित रहे। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में कल जाखासर मंडल का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन जाखासर गांव में, लिखमादेसर मंडल का कार्यक्रम लिखमादेसर गांव में तथा सेरूणा मंडल का आयोजन सेरूणा गांव में होगा।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights