Nature Nature

गांव कितासर में ग्राम सेवा शिविर आयोजित विधायक सारस्वत रहे उपस्थित

Nature

समाचार गढ़, 18 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्राम सेवा शिविर अभियान के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक विधायक सारस्वत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर रहे हैं।

अपने संबोधन में विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांव, ढाणी और शहर तक निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

शिविर में सरपंच, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights