Nature Nature

भारी बरसात से गांव हुए पानी पानी, ग्राम पंचायत ने पानी निकालने के लिए लगाया पंपसेट, फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले कई दिनों से श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही बरसात अब आफत बनती जा रही है।भारी बरसात से कई गांवों में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं।बरसात से ग्रामीण क्षेत्र में गांवों में पानी निकासी करना दूभर हो गया है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में पानी निकासी का पूरे संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी निकालना कठिन होता है कई दिनों से हो रही बरसात से श्री डूंगरगढ़ के हेमासर, ऊपनी ,लखासर,सातलेरा, बिग्गा,सहित कई गांव पानी पानी हो गए हैं बरसात से रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरब्रिज पानी से लबालब भर गए हैं जिसके कारण कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया । रविवार को आई तेज बरसात से सातलेरा बिग्गा गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया ।
पानी भरने से गांव की गलिया ओवरफ्लो हो गई तथा आवागमन ठप हो गया ।सातलेरा गांव में लगातार एक घंटे हुई मूसलाधार बरसात से गांव की गलिया पानी से भर गई । टावर चौक के पास भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण गांव की मुख्य गली से आवागमन बंद हो गया ।पानी निकालने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पंपसेट लगाकर पानी को गांव से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ ने बताया कि गांव में बरसात से इकट्ठे हुए पानी को पंपसेट लगाकर गांव से बाहर छोड़ा जा रहा है ताकि आवागमन में कोई परेशानी ना हो ।
खेतों में भरा पानी फसलों को नुकसान की आशंका – लगातार हो रही बारिश अब फसलों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है लगातार बारिश के चलते फसलों में जड़ गलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
किसान कमल कुमार जाखड़, नेमीचंद, ने बताया कि ज्यादा बारिश से फसलों की बढ़तवार रुक गई है तथा फसलों में जड़ गलन की शिकायत शुरू हो गई है किसानों का कहना है कि ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान होना तय है
बारिश से कई गांवों में कच्चे पक्के मकानों के गिरने के समाचार भी मिल रहे हैं ।

बरसात के पानी से घिरा मोबाइल टावर । फोटो गौरी शंकर सारस्वत

सातलेरा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा पंपसेट लगाकर पानी को गांव से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा

तेज बरसात से पानी से लबालब हुए खेत । फोटो नेमीचंद जाखड़
लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी । फोटो कमल जाखड़
तेज बरसात से पानी से लबालब हुए खेत । फोटो नेमीचंद जाखड़
बिग्गा गांव में बरसात के पानी को रोकने की कोशिश करता ग्रामीण । फोटो बनवारी लाल शर्मा

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights