Nature Nature

बारिश की भेंट चढ़ा गरीब का आशियाना, धराशाई हुआ कच्चा मकान, मदद की लगाई गुहार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले कई दिनों से श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही बरसात अब नुकसानदायक साबित हो रही है। रविवार को श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में हुई एक घंटे तक मूसलाधार बारिश ने एक गरीब का आशियाना उजाड़ दिया ।
गांव सातलेरा में भारी बरसात के बाद धूप खिलते ही तिलोक चंद पुत्र अन्नाराम मेघवाल का कच्चा कमरा एवं रसोई देखते देखते ही धराशाई हो कर बिखर गया ।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई ।तिलोक चंद ने बताया कि रविवार को आई तेज बारिश के बाद धूप खिलते ही उनके कच्चे आशियाने का पलस्तर गिरना शुरू हुआ तो वह भाग कर बाहर आ गया कुछ ही पल में देखते देखते ही उसके सिर से आशियाना रुपी छत भरभरा कर गिर पड़ी । आशियाना गिरने से उसमें रखा सारा सामान मलबे में दब गया । मलबे में दबने से घर का काफी सामान खराब हो गया ।गरीब तिलोकचंद मेघवाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।तिलोकचंद ने ग्राम पंचायत की सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ को अवगत करवाते हुए भी मदद की गुहार लगाई है।

तेज बरसात से धराशाई हुआ तिलोकचंद मेघवाल का आशियाना । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
बरसात से धराशाई हुआ आशियाना मदद की लगाई गुहार ।फोटो गौरीशंकर तावनिया
तेज बरसात से धराशाई हुआ तिलोकचंद मेघवाल का आशियाना । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
तेज बरसात से धराशाई हुआ तिलोकचंद मेघवाल का आशियाना । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights