केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होकर गांव का गौरव बढाने पर पूनम चंद गोदारा का ग्रामीणों ने किया सम्मान
समाचार गढ़, 22 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। हाल में केंद्रीय साहित्य अकादमी से युवा पुरस्कार घोषित होने पर ग्राम गुसाईंसर बड़ा के युवा साहित्यकार पूनम चंद गोदारा का समस्त ग्राम जनों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय सभागार में विशेष समारोह कर सम्मान किया किया। इस अवसर पर गुसाईंसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने उन्हें शॉल चांदी का सिक्का एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित किया एवं कहा कि गोदारा के इस सम्मान से न केवल गुसाईंसर बड़ा का मान बढ़ा है बल्कि पूरे क्षेत्र का साहित्य के क्षेत्र में मान-सम्मान हुआ है। इस मौके पर प्रयागदास स्वामी, श्रीराम दास स्वामी, ताराचंद गोदारा डूंगराराम गोदारा, रेवंतराम सारस्वत, गोविंदराम उप सरपंच, टालीराम सारस्वत, शिवभगवान गोदारा, खुमाराम नायक, हंसराज गोदारा अध्यापक, दीनदयाल प्रजापत अध्यापक, खेमाराम सारण, रामलाल गोदारा रामकरण गोदारा एवं ताराचंद सारस्वत एवं अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।












