Nature Nature

361वें दिन भी जारी रहा शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

Nature

बरसात में भी खुले मैदान में डटे ग्रामीण, वोटिंग की तिथि घोषित न होना बना सवाल

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2025।
गाँव में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनवरत धरना मंगलवार को 361वें दिन भी जारी रहा। गाँव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे लंबे समय से शांतिपूर्वक शराबबंदी की मांग पर संघर्षरत हैं।

न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा वोटिंग की तिथि घोषित नहीं की गई, जिसे ग्रामीण बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मान रहे हैं। बरसात के मौसम में खुले टेंट के नीचे बैठे ग्रामीणों की सुध लेने को कोई तैयार नहीं है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार और प्रशासन किस दबाव में काम कर रहा है, जबकि न्यायालय पहले ही आदेश दे चुका है। शराब की त्रासदी झेल चुके लोग कड़ाके की सर्दी और भीषण गर्मी सहने के बाद अब बरसात में भी खुले मैदान में डटे हुए हैं और वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

आज के धरने में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, गजानन्द शर्मा, भंवरलाल, मनफूल, मदनलाल, रामुराम, मुन्नीराम, सीताराम, लेखराम, भगवानाराम, किशनलाल, तेजपाल, रुपाराम सांसी, बजरंग सांसी, शंकर और किशन चोटिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights