Nature Nature

‘गीतों का गजरा’ में 31 अगस्त को अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ देंगे मौलिक गीतों की प्रस्तुति

Nature

समाचार गढ़ 26 अगस्त 2025 बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़।
साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार, 31 अगस्त 2025 को ‘गीतों का गजरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन संस्कृति भवन में प्रातः 10 बजे होगा। इसमें चूरू के लोकप्रिय गीतकार अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ हिन्दी व राजस्थानी के मौलिक गीतों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में लब्ध-प्रतिष्ठ गीतकार छैलू चारण ‘छैल’ उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का संयोजन युवा साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’ करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् व कवयित्री डॉ. विमला महरिया ‘मौज’ शामिल होंगी।

अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ का परिचय

अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ प्रदेश के अनेक काव्य मंचों पर श्रृंगार और वीर रस के गीतों से विशेष पहचान रखते हैं। पेशे से शिक्षक रजन्यंश हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में सक्रिय हैं और उनकी रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।

वे कविता, कहानी, गीत, छंद और ग़ज़ल विधाओं में सृजनरत हैं तथा युवाओं को मंच प्रदान करने हेतु काव्यशाला संस्थान का संचालन भी कर चुके हैं। उनकी रचनाएं कई साझा संकलनों में संकलित हो चुकी हैं।

Related Posts

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights