Nature Nature

ग्रामीणों की उमड़ी भीड, दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात

Nature

समाचार-गढ़, 22 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन को समर्पित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा मंगलवार को सोनियासर के बासों में पहुंची तो विकास यात्रा का स्वागत करने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया। इस दौरान विधायक महिया ने सोनियासर मीठियां ग्राम पंचायत में क़रीबन दो करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगात दी तो ग्रामीणों ने है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विधायक महिया को मज़बूत बनाने का आश्वासन दिया। इस लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, नागरिक गण, महिलाओं व युवाओं की उपस्थिति रही। इससे पूर्व विकास यात्रा के सोनियासर गांव की सीमा में प्रवेश करते ही गांव के मौजीज ग्रामीणों ने विधायक महिया का गुलदस्ता भेंट करके एवं फूलमालाएँ पहनाकर अगवानी की। इसके बाद विधायक महिया ने ट्रेक्टर की स्टियरिंग थामकर ग्रामीणों की किसान यात्रा का नेतृत्व किया। सोनियासर गोदारान गांव में काफिले के साथ विधायक महिया ने शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति पर माला पहनाकर नमन किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियासर मीठियां में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में सरपंच नंदकिशोर बिहानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक महिया को 51 किलो की माला पहनाकर ग्राम पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों की सौग़ात देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक महिया ने कहा कि आम जनता के इस प्यार व विश्वास की बदौलत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास हेतु मानसिक रूप से मजबूती मिलती है और आमजन की बढ़ती आंकाक्षाएं मुझे अधिक परिश्रम करने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि आम जनता की ताकत का ही परिणाम है कि श्रीडूंगरगढ़ में ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए है और आमजन की अधिकतर मांगें भी धरातल पर लागू हुई है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से अंतिम छोर के गांवों की राजनीतिक कारणों के कारण उपेक्षा हो रही थी किन्तु मैंने प्रत्येक क्षेत्र का अपना मानकर विकास की सौगात दी है और आमजन की प्रत्येक माँग को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। विधायक ने कहा कि सोनियासर के बासों से होकर गुज़रने वाली एमडीआर सड़क से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आस पास के गांवों का बीकानेर जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव संभव होगा। उन्होंने कहा कि लिखमीसर उतरादा से कानूता तक एमडीआर सड़क के लिए कार्य तेज गति से किया जा रहा है। साथ ही सोनियासर बासों में राज्य सरकार से करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बिजली संकट पर बोलते हुए विधायक महिया ने कहा कि बुधवार को नौरंगदेसर गाँव में बिजली संकट के समाधान को लेकर किसानों का प्रदर्शन प्रस्तावित है अगर इस प्रदर्शन के बाद तुरंत प्रभाव से बिजली तंत्र का दुरुस्तीकरण नहीं किया जाता है तो श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर दो दिनों के भीतर किसानों के साथ महापड़ाव डाला जाएगा। क्योंकि किसानों की आँखों के सामने उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है और सरकार की मॉनिटरिंग नहीं होने से किसानों की लाखों की फ़सलें बर्बादी की कगार पर हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों की तरफ़ से की गई माँगो पर विधायक महिया ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कई माँगो को पूरा करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, किसान सभा तहसील अध्यक्ष अमर गिरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संग्राम सिंह कस्वां, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवर बाना, पंचायत समिति सदस्य नथाराम रेवाड़, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश, टेऊ सरपंच सुनिल दुगरिया, कीतासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर पूनिया, सतासर सरपंच सुनील मलिक,कुन्तासर सरपंच औकार नायक, मसूरी सरपंच प्रतिनिधि संग्राम हुड्डा, इन्दपालसर गुसाईंसर सरपंच हरिराम नायक, उपसरपंच चेनाराम, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच खिराजराम मेघवाल, पूर्व सरपंच हुकमाराम डूडी, रतन सिंह राठौड़, समुन्द्रसिंह राठौड़, उमाराम गोदारा, पुरखाराम गोदारा, भैराराम सोनी, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि हड़मान महिया, गणपत राम महिया, खेतनाथ, रीड़माल भादू, रिखाराम गोदारा, मंगतूराम, रामेश्वर गोदारा, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, हड़माननाथ सिद्ध, जगदीश पालसिया, तोलाराम गोदारा, नारायण मेघवाल, किसान सभा अध्यक्ष भँवर भूंवाल, रामेश्वर पुरोहित, कानाराम सहू, उपसरपंच लालूराम सारण, मांगीलाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, युवा एवं महिला शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया। सरपंच नंद किशोर बिहानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की तरफ़ से विधायक महिया सहित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights