Nature Nature

विनिता शर्मा बनीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं RTI जागरूकता संगठन की श्रीडूंगरगढ़ शहर जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)

Nature

समाचार गढ़ 24 जून 2025 समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने वाली विनिता शर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत का श्रीडूंगरगढ़ शहर जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी द्वारा की गई है।

भाटी ने बताया कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों के संरक्षण एवं आरटीआई कानून के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। विनिता शर्मा की सामाजिक सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती शर्मा अपनी नियुक्ति के बाद संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए मानव अधिकारों और सूचना का अधिकार (RTI) कानून के प्रति आमजन को जागरूक करेंगी और महिला प्रकोष्ठ की टीम का विस्तार कर जनहित में कार्य करेंगी।

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

Related Posts

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights