Nature Nature

श्री ओसवाल पंचायत के विनोद भादानी बने अध्यक्ष, 92वोट से हुए विजयी

Nature

समाचार गढ़, 29 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सकल जैन समाज की वृहत्त संस्था श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। जिसमें सत्र 2024-2026 के लिए विनोद भादानी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी बच्छराज भादानी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 5प्रत्याशियों ने नामांकन भरा जिसमें शनिवार को 2प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया और 3प्रत्याशी शेखरचन्द दुगड़, विनोद भादानी और कांतिलाल पुगलिया के नाम यथावत रहे। जिसमें रविवार को हुए चुनाव में विनोद भादानी 92मतों से विजयी घोषित हुए। सह चुनाव अधिकारी लीलाधर बोथरा ने बताया कि कुल 447 मतों का मतदान हुआ जिसमें विनोद भादानी को 263मत, शेखरचन्द दुगड़ को 171मत और कांतिलाल पुगलिया को 07मत प्राप्त हुए और 6मत खारिज हुए। उपस्थित ओसवाल समाज के सैंकड़ों सदस्यों ने सत्र 2024-2026 के लिए निर्वाचित नव अध्यक्ष विनोद भादानी को शुभकामनाएं दी। इससे पहले रविवार को सुबह 11बजे से अध्यक्ष दीपचंद बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सदन में गत वर्ष का लेखा जोखा और विकास कार्यों का मंत्री प्रमोद बोथरा द्वारा ब्यौरा पेश किया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी बच्छराज भादानी को आगे चुनाव की कार्यवाही सौंपी गई।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights