Nature Nature

शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान, एक बजे तक ये रहा मतदान का प्रतिशत

Nature

समाचार गढ़, 19 अपै्रल 2024। पूरे देश में लोकतंत्र के महोत्सव को मनाया जा रहा है। आज राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। बीकानेर जिले के आठ क्षेत्र अनूपगढ़, खाजुवाला, बीकानेर वेस्ट, बीकानेर ईस्ट, कोलायत, लूणकरणसर, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र गांवों व शहरी क्षेत्र में शांति पूर्ण ढ़ंग से मतदान जारी है। श्रीडूंगरगढ़ के गुंसाईसर बड़ा में विधायक ताराचन्द सारस्वत अपनी पत्नी संग मतदान केन्द्र पहुंचे और मतदान किया। विधायक ने सभी मतदान करने की अपील की। वरिष्ठ अध्यापक लीलाधर सारस्वत भी अपनी पत्नी संग मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया व मतदान करने की अपील की। बिग्गा गांव के विजय कुमार अपनी मां के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और उत्साह के साथ मतदान कर राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

राजस्थान में एक बजे तक करीब 33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं बीकानेर में एक बजे तक 32.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनूपगढ़ में सर्वाधिक 41.40,खाजूवाला में 35.14,बीकानेर पश्चिम में 38.67,बीकानेर पूर्व में 36.17,कोलायत में 28.25,लूणकरणसर में 29.03, श्रीडूंगरगढ़ में26.5, नोखा में 24.66 प्रतिशत वोटिग हुई है। समाचार गढ़ भी आपसे अपील करता है कि आप भी अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान अवश्य करें।

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने पत्नी नर्बदा संग किया मतदान।
वरिष्ठ अध्यापक लीलाधर सारस्वत पत्नी के साथ पहुंचे मतदान केन्द्र, दिया वोट, मतदाताओं से वोट देने की अपील
बिग्गा गांव में विजय कुमार अपनी मां लेकर गए वोटिंग बूथ, दोनों ने किया मतदान
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन ने किया मतदान, सभी से वोट देने की अपील की।

Related Posts

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights