Nature Nature

ब्रेन पावर बढ़ाने की मशीन है अखरोट, ये भी हैं 5 धांसू फायदे

Nature

सामाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। अखरोट एक ड्राई फ्रूट है, लेकिन इसे ब्रेन के लिए सुपर फूड कहा जाता है। मस्तिष्क के जैसा दिखने वाला यह ड्राय फ्रूट है जिसके कई स्वास्थ्य लाभों से भरा है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल सेहत के लिए फायदेमंद होते है, साथ में दिमाग को भी तेज करते हैं।

इसमें कई तरह के विटामिन,खासतौर पर ब्रेन के लिए जरूरी विटामिन बी 12,मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और कॉपर जैसे अन्य तत्व भी पाए जाते हैं।अखरोट का रोजाना सेवन करना आपके दिमाग और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है।

इसका सेवन सीमित मात्रा में ही होना चाहिए।अखरोट कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में दवा की तरह काम करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ब्रेन के अलावा सेहत के लिए भी इसके अन्य कई फायदे हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में यहां।

शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व
अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह विटामिन ई, विटामिन बी6, बी 12, फॉलेट, फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है।

दिल को रखता है स्वस्थ
अखरोट में मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड फैट आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसका नियमित सेवन हृदय संबंधी बीमारियों की आशंका को कम कर सकता है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
मस्तिष्क के जैसा नजर आने वाला अखरोट ब्रेन के लिए एक सूपरफूड है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ओमेगा-3 फैटी के साथ इसमें मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड याददाश्त बढ़ाने में सहायक होते है। इसका सेवन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है ।

वेट मैनेजमेंट में मददगार
अखरोट में प्रोटीन और फाइबर भी मात्रा पाई जाती है? जो वजन नियंत्रण में मदद कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन भूख को नियंत्रित कर सकता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

हड्डियां होंगी मजबूत
हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए अखरोट का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। अखरोट में मौजूद अल्फा लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें समाचार गढ 28 मार्च 2026। ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए आज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights