Nature Nature

मौसम अलर्ट। इन पांच जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

Nature

समाचार-गढ़। मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब बारिश का दौर थम सा गया है। अब सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग का ताजा Prediction है कि राजस्थान के इन पांच जिलों जयपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, हनुमानगढ़ और इसके आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहने की संभावना है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान प्रदेश के 19 जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। राजस्थान में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। भील में 20.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। सिरोही में दिन का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो-तीन दिन राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान औसत से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज होने की संभावना है। एक दिसम्बर से मौसम होगा शुष्क मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ एक दिसम्बर से मौसम शुष्क होगा।

Related Posts

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 12 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि दशमी 12:25 PM🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM🔅 करण :विष्टि 12:25 PMबव 12:25…

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights