Nature Nature

मौसम ने करवट बदली, किसानों की उड़ी नींद, सात जिलों में हल्की बरसात की संभावना

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक नया उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। अचानक मौसम में परिवर्तन आने से किसानों की धड़कन बढ़ गई है। क्योंकि इस समय खेतो में फसलों की कटाई का काम चल रहा है ऐसे में बरसात होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।जयपुर मौसम विभाग द्वारा आठ एवं नौ नवंबर को सात जिलों में हल्की बरसात के साथ बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों द्वारा खेत खलिहानो का काम युद्ध स्तर पर निपटाने का किया जा रहा है।किसानों ने बताया कि इस वक्त खेतो में मूंगफली के कटाई के साथ साथ मूंगफली के चुगाई का काम चल रहा है ऐसे में अगर बरसात होती है तो खेत खलिहानो का काम पूरी तरह प्रभावित हो सकता है साथ ही जमीन के अंदर पड़े मूंगफली के दाने खराब होने की आशंका भी किसानों ने जताई है। सातलेरा गांव के किसान मालाराम, नंदलाल, मोटाराम, योगेश कुमार आदि ने बताया कि अधिकतर किसानों ने मूंगफली निकाल ली है लेकिन चुगाई का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।वहीं बारानी खेती का काम भी अभी बाकी पड़ा है ऐसे में बरसात खेत खलिहानों के काम में खलल डाल सकती है।
इन जिलों में बरसात की आशंका – मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुमानित आठ एवं नौ नवंबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू , सीकर, झुंझुनू, अलवर आदि जिलों में हल्की बरसात या फिर बूंदाबांदी हो सकती है इसके साथ ही पंजाब हरियाणा तथा दिल्ली एरिया में बरसात होने की आशंका जताई गई है।

बारिश की आशंका के बीच मूंगफली की अंधाधुंध कटाई में जुटा एक किसान परिवार । फोटो गौरी शंकर
सोमवार देर शाम को सातलेरा गांव में हुई बूंदाबांदी किसानों के चेहरे पर छाई चिंता । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
बारिश की संभावना के बीच जमीन में पड़ी मूंगफली की मशीन के जरिए जुगाई करने में जुटा किसान । फोटो गौरी शंकर तावनिया
बारिश की संभावना के बीच जमीन में पड़ी मूंगफली की मशीन के जरिए जुगाई करने में जुटा किसान । फोटो गौरी शंकर तावनिया
बादलों की ओट में छिपा सूर्य देव बरसात की बनी संभावना ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
आसमान में छाए काले बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद ।खेत खलिहानों में दिन रात जुटे किसान ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बरसात की संभावना के बीच फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी ।
  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights