Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से पहले कितासर, बिग्गा, सातलेरा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत, देखें खास फ़ोटो

Nature

समाचार-गढ़, 30 मई 2023। केंद्र सरकार द्वारा कानून मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार बीकानेर आये केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर की सीमा में प्रवेश करते ही हर गांव में ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कितासर गांव में ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय मंत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बिग्गा गांव में युवा नेता बृजलाल तावनिया सहित ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। सातलेरा गांव पहुंचने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आर्मी से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर मोहनलाल लिखाला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गांव में अंबेडकर भवन बनाने तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा कक्षों को बनाने की मांग को लेकर स्वीकृति जारी करने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को शीघ्र ही दोनो मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।

बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत का सिलसिला हुआ शुरू कितासर गांव में स्वागत करते हुए ग्रामीण।
सातलेरा गांव पहुंचने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते आर्मी से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर मोहनलाल लिखाला। फोटो गौरीशंकर सारस्वत
सातलेरा में ग्रामीणों ने केंद्रीय कानून मंत्री का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सातलेरा के ग्रामीणों ने केंद्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गांव में अंबेडकर भवन बनाने तथा विद्यालय में कक्षा कक्षों के निर्माण की मांग की। फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
अपने सहकर्मी रहे मोहनलाल लिखाला से बातचीत करते केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल।
  • Related Posts

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। मुंबई: भारतीय नौसेना को आज एक ऐसा खास पोत मिलने जा रहा है, जिसकी असली ताकत समुद्र की सतह पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights