Nature Nature

घरवालों ने मचाया शोर तब भागे चोर….पुलिस की गश्त हुई पस्त…. जनता सावधान

Nature

समाचार-गढ़, 19 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। जिसके आगे पुलिस की रात्रि गश्त और पहरेदारों का पहरा भी नाकाफी साबित हो रहा है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड नं 4 मोमासर बास में एक आबादी बस्ती में से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया परन्तु घरवालों की नींद खुलने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कस्बे के मोमासर बास स्थित हीरालाल मालू के घर में सोमवार रात्रि 1 बजे के लगभग 4 चोरों ने दीवार कूदकर घर में प्रवेश किया। उसके बाद रसोई की खिड़की की ग्रिल काटकर खिड़की का लॉक खोल दिया और रसोई के अंदर से घर के अंदर घुसे। चोरों ने रसोई और पूजाघर में चोरी करना चाहा परन्तु घर की महिलाओं की आंख खुली और शोर करने पर चोर भाग गए। चोरों ने भागते भागते एडवोकेट हरीश माली और सत्तू पेंटर की बाइक को ले उड़े। परन्तु नखत बन्ना मंदिर के आगे सत्तू पेंटर की बाइक बन्द हो गई तो चोर उसे छोड़ भागे और वहाँ से सुनील वाल्मीकि की बाइक ले उड़े। चोर यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग 11पर चढ़े और जोधासर के पास हरीश माली की बाइक भी छोड़कर भाग गए।

शोर ने भगाया चोर पर…..पुलिस गश्त हुई पस्त
श्रीडूंगरगढ़। घर में चोर घुसे और घर वालों की किस्मत सही थी कि आंख खुल गई और चोर भाग छूटे। परन्तु भागते हुए चोर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान छोड़ गए। चोर आबादी बस्ती में चोरी की वारदात को अंजाम देकर गए, तीन तीन बाइक चुरा कर ले गए और कम से कम चारों चोरों ने 1घण्टे तक यह वारदात जारी रखी परन्तु रात्रि गश्त के नाम पर होने वाला पुलिस का पहरा नाकाफी गुजरा।

यूं दिया वारदात को अंजाम
श्रीडूंगरगढ़। चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम देने वाले चारों चोर बाइक लेकर भागे इसका मतलब साफ है कि चोर शाम को ही कस्बे में आ गए थे और घर की रेकी करना शुरू कर दिया था। सीसीटीवी में देखने से पता लग रहा है कि चोर युवक ही है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि चोर बाइक लेकर हाइवे से किस ओर भागे। अब जनता को सिर्फ पुलिस के भरोसे और पहरे के भरोसे ना रहकर खुद भी अलर्ट होना होगा।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights