Nature Nature

राजस्थान में सीएम कौन? अब इस दिन उठेगा पर्दा, सस्पेंस बरकरार

Nature

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन, मंगलवार को इससे पर्दा उठ जाएगा कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? राजस्थान में मंगलवार को विधायक दल की बैठक होने वाली है और उसी दिन तीनों पर्यवेक्षक जयपुर आएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान के सीएम फेस पर मुहर लग सकती है।

हालांकि, राजस्थान में पहले विधायक दल की बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी। लेकिन, अब खबर आ रहा है कि विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी। पहले माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य पर्यवेक्षक सरोज पांडेय और विनोद तावड़े रविवार को जयपुर आएंगे और विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी विधायकों से मुलाकात करेंगे। लेकिन, अब तीनों पर्यवेक्षक मंगलवार सुबह जयपुर आएंगे। इसके बाद उसकी दिन विधायक दल की बैठक होगी।

बीजेपी विधायकों पहुंचने लगे जयपुर

बीजेपी नेतृत्व ने अपने सभी विधायकों को आज जयपुर बुलाया है। विधायकों को निर्देश दिया गया है कि सभी विधायक मंगलवार तक जयपुर में ही रहे। कुछ विधायकों तो शनिवार को ही जयपुर आ गए है। वहीं, आज सुबह से विधायकों का जयपुर आने का सिलसिला जारी है। इससे पहले शनिवार देर रात जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राजस्थान को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

राजे के आवास पर विधायकों का जमावड़ा

इधर, सीएम चयन को लेकर दिल्ली से जयपुर तक भाजपा में सियासी गहमागहमी के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आवास पर सुबह से ही विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है। डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, नदबई विधायक जगत सिंह और भादरा विधायक संजीव बेनीवाल सहित पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज 13, सिविल लाइंस आवास पहुंचकर वसुंधरा राजे से मुलाकात की।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights