Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से भ्रष्टाचार और जंगलराज को ख़त्म सुशासन की स्थापना करेंगे : ताराचंद

Nature

समाचार-गढ़। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। ताराचंद ने जनसम्पर्क की शुरुवात मेऊसर से की। इसके बाद उन्होंने मेहरामसर, लालासर, बनिया, कुकनिया, बेरासर, सिंधु, मोरखाना, किरतासर, सोवा, गजरूपदेसर, जयसिंह देसर कलिया सहित अन्य गाँवों का दौरा किया इस दौरान लोगो ने पुष्प वर्षा कर, माला, साफा पहनाकर गुड से तौलकर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कहा की कांग्रेस के शासन में 19 बार पेपर लीक हुए है। बीते 5 साल में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, सबका हिसाब यहां की जनता 25 नवंबर को वोट की चोट से लेगी। श्रीडूंगरगढ़ में भ्रष्टाचार और जंगलराज को ख़त्म कर 3 दिसम्बर को सुशासन की स्थापना करेंगे। ताराचंद सारस्वत ने कहा राजस्थान में परिवर्तन की आंधी चल रही है। श्रीडूंगरगढ़ वासी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के लेने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने को संकल्पित है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की जनता का मन और विश्वास भाजपा के साथ है ताराचंद सारस्वत शुक्रवार को हेमासर,बेनिसर, भोजास, दुसारणा,कोटासर, दुलचासर, टेऊ, सूडसर, गोपालसर, देराजसर, राजपुरा का दौरा करेंगे।

आज रहेगा इन गाँवो का दौरा – आज शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा का प्रचार दल सुबह 9.30 बजे गावं हेमासर से पहली प्रचार सभा शुरू करेगी। यहां से 10.30 बजे गांव बेनीसर में, 11 बजे भोजास में, 11.30 बजे दुसारणा में, 12 बजे कोटासर में, 1 बजे दुलचासर में, 2.30 बजे टेऊ में, 3 बजे सूडसर में, 3.30 बजे गोपालसर में, 4 बजे देराजसर में, 5.30 राजपुरा में सम्पर्क सभाएं आयोजित करेंगे। शाम को श्रीडूंगरगढ़ में जनसभाएं आयोजित करेंगे।

  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights