Nature Nature

क्या राजस्थान में भी सीएम को लेकर होगी चौंकाने वाली घोषणा, विधायक दल की बैठक आज

Nature

जयपुर। प्रदेश में एक सप्ताह से मुख्यमंत्री चयन को लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। आज इसको लेकर तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री ऐलान कर सबको चौंका दिया। अब प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या प्रदेश में भी सीएम चयन को लेकर कोई चौंकाने वाली घोषणा की जाएगी?

आज तीनों पर्यवेक्षकों के जयपुर पहुंचने के साथ ही सीएम घोषणा को लेकर तमाम कयासों पर विराम लग जाएगा। शाम को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। सभी विधायकों को बैठक की सूचना भी भिजवा दी गई है।

इधर, सोमवार को विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग सहित अन्य विधायक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जोगेश्वर गर्ग ने मीडिया से कहा कि पार्टी के पर्यवेक्षक मंगलवार को आएंगे और विधायकों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक औपचारिक बैठक होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

विधायक दल की बैठक आज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से सभी विधायकों को मंगलवार शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अभी 80 से ज्यादा विधायक जयपुर पहुंच चुके हैं। बाकी मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएं गे।

विधायकों से मुलाकात करना गुटबाजी का संकेत नहीं

चुनाव परिणाम के बाद से पूर्व सीएम वसुंधरा से विधायकों का मिलना जारी है। इसको लेकर किरोड़ी मीणा ने कहा कि विधायकों से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है। मुझसे भी अभी तक 17 से ज्यादा विधायकों ने मुलाकात की है। इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी में कोई गुटबाजी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए। भाजपा को 115 सीट पर जीत के साथ बहुमत मिला है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

प्रदेश भाजपा सीएम चयन के बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को यादगार व भव्य बनाने में जुट गई है। भाजपा मुख्यालय में इसकों लेकर तैयारियां शुरू हाेने लगी है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के आने की संभावनाओं के बीच बड़े नेताओंने तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है, हालांकि यह तय नही है कि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा? अलबर्ट हॉल या विधानसभा के सामने यह समारोह आयोजित किया जा सकता है।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights