Nature Nature

राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई, होली पर कैसा रहेगा मौसम, पढ़े ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 25 फरवरी 2026। राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कई जिलों में छाए बादल, दिन में तेज गर्मी

पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप रही। जयपुर, अलवर, उदयपुर जिला और उसके आसपास के एरिया में बादल छाए।

मंगलवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिन में तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुटा दिए।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस रही। यहां सुबह-शाम भी सर्दी कम रही और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान औसत से 6 डिग्री ऊपर

राजस्थान में सुबह-शाम की सर्दी भी अब लगभग गायब हो गई। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात में सबसे कम सर्दी बीकानेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

  • Related Posts

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    पत्नी ने लगाए पति के खिलाफ आरोप, मामला दर्ज। समाचार गढ़। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी तारादेवी ने अपने पति हजारीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights