Nature Nature

गर्मी के बढ़ने के साथ ही ग्रामीण अंचल में बढ़ने लगी पेयजल किल्लत, ग्रामीणों की गुहार से प्रधान ने अधिकारियों को लगाई लताड़

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। गर्मी की आहट के साथ ही पेयजल की किल्लत भी ग्रामीण अंचल में आमजन को त्रस्त करने लग गयी है। ऐसे में जनता द्वारा बार-बार जनप्रतिनिधियों से पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए गुहार लगाई जा रही है। श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा द्वारा ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस नेता और प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने जलदाय विभाग के एईएन और जेईएन के साथ मुलाकात करके ग्रामीण अंचल की पेयजल किल्लत का शीघ्र समाधान करने की मांग की। केसराराम गोदारा ने एईएन बृजमोहन मूंड पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र के गांव लाखनसर में पुराना ट्यूबवेल बंद पड़ा है और पूर्व विधायक कोटे से निर्मित ट्यूबवेल को चालू नहीं किया गया है। जिसके कारण 2 हजार की ग्रामीण आबादी पीने के पानी को तरस रही है। ग्रामीणों को निजी स्तर पर जलापूर्ति करनी पड़ रही है। गोदारा ने जलदाय के अधिकारियों को 2 दिनों में पूर्व विधायक कोटे से निर्मित ट्यूबवेल में नई मोटर और उपकरण लगाकर उसे शुरू करने की बात कही। इसके साथ जाखासर, सातलेरा, ठुकरियासर, धनेरू सहित श्रीडूंगरगढ समिति के सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और बंद पड़े ट्यूबवेलों को शुरू करने के लिए कहा।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights