Nature Nature

ढाणी में लगी आग, घरेलू सामान सहित बिजली बिल भरने के लिए उधार लाए गए एक लाख रुपये भी स्वाहा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव की रोही में बनी एक ढाणी में आग लग गई। आग लगने से झोम्पडी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सुरेश पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल की ढाणी में रात 9 बजे ट्यूबवेल से सिंचाई की जा रही थी। उसी दौरान स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और झोम्पड़े में रखा घरेलू सामान पंखा पलंग, टीवी, बर्तन कपड़े सहित बिजली बिल भरने के लिए उधार लाये गए एक लाख रुपये भी स्वाहा हो गए। सुरेश ने बताया की उसके पिता व दो छोटे भानजे ढाणी में थे। झोंपड़े में सो रहें बच्चे व ओमप्रकाश बाहर आए उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक ढाणी स्वाहा हो गई। सरपंच जसवीर सारण का कहना है कि किसान को बिजली उपकरण के कारण बड़ा नुकसान हो गया है। प्रशासन से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Posts

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights