Nature Nature

करंट से महिला की मौत, तीन बच्चियां झुलसीं, न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन

Nature

करंट से महिला की मौत, तीन बच्चियां झुलसीं, न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 जून 2025।
गांव राजपुरा में 26 जून को दोपहर करीब 2 बजे अचानक बिजली आपूर्ति में तकनीकी गड़बड़ी के चलते घरों में करंट दौड़ गया। इस घटना में जस्सू कंवर पत्नी भंवरसिंह को करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, उसी परिवार की तीन लड़कियां करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए। लोगों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने और एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग उठाई।

वार्ता के दौरान डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक और सीपीआई(एम) नेता गिरधारीलाल महिया ने एडिशनल एसपी शौरभ तिवारी के समक्ष मुख्य मांगें रखीं। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को विद्युत विभाग में संविदा पर नौकरी और ₹15 लाख की आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर एडिशनल एसपी ने जिला कलेक्टर से बात कर ₹13 लाख मुआवजा और एक संविदा नौकरी की सहमति दिलाई।

मौके पर सीपीआई(एम) जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, अनिल बारूपाल, भगवान सिंह मेड़तिया, सरपंच सुनील मेघवाल, पार्टी प्रतिनिधि सोहनलाल, सेखर रेगर, मुखराम गोदारा, नानूराम नैन, महेन्द्र सिंह लाखसर, कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा, सुरेंद्र सिंह भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights