Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ व शेरुणा थाने के महिला कांस्टेबल का किया गया सम्मान, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

महिला कांस्टेबल का किया गया सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में लॉयंस क्लब श्री डूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा श्री डूंगरगढ़ एवं सेरूणा पुलिस थाने के महिला कांस्टेबल का सम्मान किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन मनोज गोसाई ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान के रूप में महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य सेवाओं में कार्मिक वेतन के लिए सेवा करते हैं जबकि पुलिस विभाग में कार्मिक वेतन एवं वतन दोनों के लिए काम करती हैं। लायंस क्लब के सदस्य लॉयन कन्हैयालाल सारस्वत में बताया कि महिलाओं को घर परिवार एवं पुलिस की नौकरी में सामंजस्य बिठाना बहुत मुश्किल का काम है ऐसे में नारी शक्ति का सम्मान कर क्लब गोरवान्वित महसूस कर रहा है। लॉयन विमल भाटी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए पुलिस जैसी मुश्किल सेवाओं में अपना योगदान देने वाली महिला कांस्टेबल को नमन किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य लॉयन महावीर माली ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को शौर्य समर्पण एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए महिला कांस्टेबल का उत्साह बढ़ाया । लॉयन विनोद गोसाई ने क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए श्री डूंगरगढ़ को भामाशाहों की नगरी बताया। इस अवसर पर थाना अधिकारी श्री इंद्र कुमार ने लायंस क्लब का धन्यवाद देते हुए नारी शक्ति सम्मान समारोह को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने लायंस क्लब एवं कस्बे के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलने एवं पब्लिक पुलिसिंग को मजबूती देने का आह्वान किया।

नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पुलिस लाइन बीकानेर से श्रीमती केशव, श्रीमती राजेश्वरी, सुश्री मोनिका, सुश्री उजावला, पुलिस थाना सेरूणा से श्रीमती संपति, श्रीमती सुमन मील, श्रीमती अंजना, श्रीमती बबली, श्रीमती सिलोचना, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ से श्रीमती धापा, श्रीमती बिरमा, श्रीमती गीता को माला, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवम श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्य लॉयन सत्यनारायण स्वामी, लॉयन महेश राजोतिया, लायन पूनम सुथार, लॉयन रवि शर्मा, लॉयन रमेश सोनी, लॉयन माली, लॉयन बजरंग भांभू, भवानी तावनिया, जगदीश गुर्जर सहित कस्बे के नागरिक एवम थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights