Nature Nature

सातलेरा में हुआ भूमि पूजन, गौशाला की रखी नींव, गौमाता के लगे जयकारे, सैंकड़ों ग्रामीण रहे उपस्थित

Nature

सातलेरा में हुआ भूमि पूजन, गौशाला की रखी नींव, गौमाता के लगे जयकारे, सैंकड़ों ग्रामीण रहे उपस्थित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में महा शिव रात्रि के पावन पर्व पर आज गौ हितार्थ गौ शाला की नींव शुभ मुहूर्त में पंडित सत्यनारायण तावनिया के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ रखी गई।इस पावन अवसर पर ग्रामीणों ने गौ माता का पूजन करवाकर गौ शाला में प्रवेश करवाया । इस पुण्य कर्म में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।ग्रामीणों ने बताया कि यहां गांव में गौ शाला की बड़ी कमी खल रही थी गौ शाला के अभाव में आवारा पशुधन भूखे प्यासे दर दर की ठोकरें खा रहा था ग्रामीणों द्वारा आपसी सहमति से आज गांव में बड़े पुण्य कर्म से गौ शाला की आधार शिला सैंकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में रखी गई है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गौ शाला बनने से बेसहारा गौ वंश को सहारा मिल सकेगा । मौके पर ही ग्रामीणों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई एवं पूरा गांव तन मन धन से इस पुनीत कार्य में जुट गया तथा मौके पर ही ग्रामीणों द्वारा 35250 रुपए की राशि इकट्ठा कर गौ शाला को समर्पित की ।इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में ग्रामीणों द्वारा कमेटी बनाकर गौ शाला को सुचारू कर दिया जाएगा।गौ शाला के भूमि पूजन के पावन अवसर पर ग्रामीणों ने गौ माता के जयकारों से भारतीय संस्कृति को साकार कर दिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा गांव में लाखो रूपए की लागत से एक साथ दो गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी तथा सर्पों के देवता ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर का निर्माण करवाया गया था इन दोनो मंदिरों में धूमधाम से मूर्ति स्थापना भी करवा दी गई है।अब ग्रामीणों द्वारा गौ शाला की आधार शिला रखी गई है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

सातलेरा गांव में महा शिव रात्रि के दिन शुभ मुहूर्त में पंडित सत्यनारायण तावनिया के सानिध्य में गौ शाला की नींव रखते हुए ग्रामीण ।
गौ शाला को सुचारू करने के लिए आपसी विचार विमर्श करते हुए ग्रामीण।
गौ शाला के लिए भूमि पूजन करते हुए ग्रामीण।
गौ माता का पूजन कर गौ शाला के पुनीत कार्य का किया शुभारंभ।
गांव में गौशाला बनने से बेसहारा गौ वंश को मिलेगा सहारा।
  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights