Nature Nature

क्षेत्र में बढ़ रहा योग का क्रेज, श्रीडूंगरगढ़ की बेटी सीखा रही योग

Nature

समाचार-गढ़, 21 जून 2023। योग दिवस पर आज जगह जगह योग दिवस मनाया गया। पिछले काफी समय से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में योग के प्रति क्षेत्रवासियों का रुझान काफी बढ़ा है। यही वजह है कि अब लोग योग सीखना चाहते है और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीना चाहते है। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ज्योति राजपुरोहित इन दिनों योग के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली सिखाने का प्रयास कर रही है। ज्योति ने बताया कि उसने हाल ही में  योग में M.A. किया है और वह अब कालुबास स्थित उत्सव फिटनेस सेंटर में युवाओं को योग की ट्रेनिंग दे रही है। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्योति ने योग सीखने आये युवाओं को योग के बारे में विस्तार से बताया और योग के माध्यम से किस प्रकार स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है और रोग मुक्त रहा जा सकता है इसके बारे में बताया। इस अवसर पर योगा ट्रेनर ज्योति ने कई प्रकार के योगा करवाये ओर युवाओं को इसका निरंतर अभ्यास करने के लिए कहा। उत्सव फिटनेस के ऑनर श्री भगवान पारीक ने बताया कि उत्सव फिटनेस में पिछले कई वर्षों से जिम के माध्यम से युवा अपनी फिटनेस बना रहे हैं अब क्षेत्र में योग का रुझान भी बढ़ा है जिसके बाद यहां योग की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। अब यहां एक ही जगह दोनों प्रकार की सुविधाएं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों को मिल रही है।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights