Nature Nature

युवा कृषक चतुर्भुज बना कृषि उद्यमी, पाॅलीहाउस व शेडनेट हाउस से पाई बड़ी सफलता

Nature

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने की दृष्टि से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य कृषि बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देना और किसानों के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
इसी श्रृंखला में बीकानेर जिले के लाभार्थी चतुर्भुज ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 70 प्रतिशत अनुदान की मदद से पॉलीहाउस के जरिए खीरे की खेती कर, 40 लाखों की आमदनी की है। प्रगतिशील एवं युवा किसान चतुर्भुज आधुनिक तकनीक से व्यावसायिक खेती कर सालाना 40 लाख की कमाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2017 तक वे परंपरागत खेती ही कर रहे थे, लेकिन इस दौरान आत्मा योजनान्तर्गत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अन्य राज्यों में हो रही उद्यानिकी तकनीक को जाना और उसे अपनाने का निर्णय लिया। चतुर्भुज ने उद्यान विभाग अधिकारियों के साथ संपर्क कर, अनुदान राशि से खेत की दो एकड़ जमीन में दो पॉलीहाउस लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती वर्षों में खेती से लागत के हिसाब से लाभ प्राप्त नहीं हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
कृषक चतुर्भुज की मेहनत रंग लाई और खीरे की खेती से अच्छा मुनाफा होने लगा। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की मदद से एक और पॉलीहाउस व दो शेड नेट हाउस स्थापित किए। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों व विभिन्न योजना की सहायता राशि से चार एकड़ जमीन पर तीन पॉलीहाउस व दो शेडनेट हाउस से साल में दो फसलों के जरिए लाखों रुपए की आमदनी की है। उन्होंने बताया कि खीरे बीकानेर के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, पंजाब इत्यादि क्षेत्रों में विक्रय किए जा रहे हैं।
युवा कृषक से युवा उद्यमी बनने तक के सफर में चतुर्भुज ने पॉलीहाउस के साथ उद्यान विभाग की अन्य संचालित योजनाएं जैसे कि सोलर पंप संयंत्र, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, वह वर्षा जल संरक्षण इत्यादि को भी अपनाया।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान देय
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत संरक्षित खेती कार्यक्रम के तहत पॉलीहाउस स्थापना पर उद्यान विभाग द्वारा सामान्य किसान को 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति किसानों को 70 प्रतिशत व अनुसूचित जनजाति लघु व सीमांत कृषकों को 95 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights