Nature Nature

करंट हादसे में युवा किसान पुत्र की मौत

Nature

समाचार गढ़, 19 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव टेऊ में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से पूरा परिवार और गांव शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9.30 बजे मुकेश सिंह पुत्र जीवराज सिंह पानी की मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। थाने के हैड कांस्टेबल सतवीर के अनुसार, मृतक के छोटे भाई कैलाश सिंह ने इस घटना को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।गांव में इस हादसे के बाद मातम छा गया है और लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights